Monday 6 June 2016

जानने की जिज्ञासा और प्रेरणा-2


------------ 
राजीव रंजन प्रसाद

-सन् 1957 में विश्व का प्रथम उपग्रह आकाश में भेजा गया जबकि 1968 में प्रथम संचार उपग्रह।
-टेलीग्राफ का आविष्कार सन् 1837 में अमेरिकी वैज्ञानिक सैम्युल मोर्स ने किया था।
-टेलीप्रिंटर का आविष्कार सन् 1874 में फ्रांसीसी वैज्ञालिक एमाइल बोडेट ने किया था।
-टेलेक्स को टेलीप्रिंटर, टेलीग्राफ और टेलीफोन का मिश्रित रूप कहा जा सकता है।
-11 मार्च, 1702 को पहला अंग्रेजी दैनिक पत्र ‘डेली कोरांट’ प्रकाशित हुआ। ‘लंदन डेली एडवाइजर’ का प्रारंभ 1726 में हुआ।
-भारत में पहला समाचार-पत्र निकालने का प्रयत्न ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकारी विलियम वोल्ट ने किया।
-पहला भारतीय समाचार-पत्र गंगाधर भट्टाचार्या ने ‘बंगाल गजट’ के नाम से प्रकाशित किया।
-राजाराममोहन राय ने 1822 में एक फ़ारसी भाषा का पत्र ‘मिरात-उल-अख़बार’ और अंग्रेजी भाषा में 'ब्रहमेनिकल मैग्जीन’ प्रकाशित किए।
-सन् 1823 में जाॅन एडम ने भारत में प्रथम प्रेस अधिनियम जारी किया।
-जेम्स बकिंघम ने इंग्लैण्ड में ‘ओरिएन्टल हेराल्ड’ नामक पत्र निकाला।
-लार्ड केनिंग का प्रेस एक्ट, 1857 गलाघोंट कानून(गैगिंग एक्ट) के नाम से प्रसिद्ध है।
-बम्बई से प्रकाशित होने वाले ‘टाइम्स आॅफ इण्डिया’ का प्रकाशन 1861 में हुआ। सन् 1865 में इलाहाबाद से ‘पायनियर’ तथा शिशिरकुमार घोष तथा मोतीलाल घोष के प्रयासों से बांग्ला भाषा में साप्ताहिक पत्रिका ‘अमृत बाज़ार पत्रिका’ 1868 में हुई। कलकता के प्रसिद्ध समाचार-पत्र ‘स्टेटस मैन’ का जन्म 1875 में हुआ।
-1853 में गिरिशचन्द्र घोष ने ‘हिन्दू प्रोट्रिएट’ निकाला।
-ईश्वरचन्द्र विद्याासागर ने ‘सोमप्रकाश’ का प्रकाशन प्रारंभ किया।
-‘इंडियन मिरर’ जिसे मनमोहन घोष और द्वारकानाथ टैगोर ने मिलकर निकाला तथा बाद में केशवचन्द्र सेन द्वारा सम्पादित किया गया। केशवचन्द्र सेन ने सबसे पहले एक पैसे कीमत का ‘सुलभ समाचार’ प्रकाशित करवाया।
-1877 में सरदार हरदयाल सिंह मजीठिया ने लाहौर से ‘ट्रिब्यून’ अंग्रेजी में निकाला।
-लार्ड लिटन ने भारतीय भाषाओं के समाचार-पत्रों पर नियंत्रण करने के लिए 1 मार्च, 1878 को विशेष अधिनियम पारित किया जो ‘वर्नाकुलर प्रेस एक्ट-1878’ के नाम से प्रसिद्ध है।
-बांग्ला भाषा की ‘अमृत बाज़ार पत्रिका’ इस अधिनियम से बचने के लिए रातोंरात अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित होने लगी।
-'इल्बर्ट बिल' में भारतीय जजों और मजिस्ट्रेटों को भी वही अधिकार प्रदान करने की व्यवस्था की जो अंग्रेज जजों व मजिस्ट्रेटों को प्राप्त थे।
-के.सी.राय ने सन 1905 में भारत में ‘एसोसिएटेड प्रेस’ की स्थापना की। वे भारत में समाचार समिति के संस्थापक माने जाते हैं। एसोसिएटेड प्रेस की स्थापना के साथ ही भरत में व्यावसायिक पत्रकारिता का श्रीगणेश हुआ।
-जून 1908 में लार्ड मिन्टो ने 'समाचार-पत्र अधिनियम' पारित किया।
-'भारतीय मुद्रणालय अधिनियम' 1910 में लागू किया गया।
-हिन्दी पत्रकारिता पर पहला अनुसन्धान डाॅ रामरतन भटनागर ने किया जिस पर प्रयाग विश्वविद्यालय द्वारा ‘डाॅक्ट्रेट’ की उपाधि प्रधान की।। उनके शोध-प्रबन्ध का नाम ‘दि राइज़ एण्ड ग्रोथ आॅफ हिन्दी जर्नलिज़म’ था।
-प्रो. रोडेण्ड ई. बूल्कले ने ‘जर्नलिज़म इन माडर्न इण्डिया’ लिखी है जिसका हिन्दी अनुवाद ‘भारतीय पत्रकार कला’ के नाम से ज्ञानमण्डल लिमिटेड, बनारस ने प्रकाशित किया है।
--1843 में विश्व की पहली महिला फोटोग्राफर अनितनेटी डी. कोरावोट ने म्युनिख़ में अपना एक फोटो स्टूडियो स्थापित किया। जबकि होमी बयारवाला भारत की पहली महिला फोटोग्राफर थी।
-श्रीसदानंद ने 1927 में ‘फ्री प्रेस एजेंसी आॅफ इंडिया’ की स्थापना की।
-1 सितम्बर, 1933 को कलकता से श्री वी. सेन गुप्ता ने ‘यूनाइटेड प्रेस आॅफ इंडिया’ की शुरुआत की। बिना मुनाफे से चलने वाली सरकारी संस्था के रूप में ‘प्रेस ट्रस्ट आॅफ इंडिया’ का पंजीकरण 27 अगस्त, 1947 को किया गया। 1 फरवरी, 1949 से एजेंसी ने अपनी सेवाएं शुरू कीं। पी.टी.आई. 1957 तक रायटर के निर्देशन में कार्य करती रही। इसके बाद स्वतंत्र अस्तित्व बना लिया।
---------------- 

नवभारत टाइम्स=> 1974
धर्मयुग=>1950
इकोनाॅमिक्स टाइम्स=>1961
महाराष्ट्र टाइम्स=>1962
दिनमान=>1965
फिल्म फेयर=>1952
फेमिना=>1959
ओवरसीज हिन्दुस्तान टाइम्स=>1950
कादम्बिनी=>1960
जनसत्ता=>1952(हिन्दी)
जनसत्ता=>1983(गुजराती)
रोजगार समाचार और योजना=>1957
बाल भारती=>1948
कुरुक्ष्ेत्र=>1955
इंडियन एक्सप्रेस=>1933
मार्निंग स्टैण्डर्ड=>1944
दि फाइनेंशियल एक्सप्रेस=>1961
मार्निंग क्राॅनिकल=>1769
मार्निंग पोस्ट=>1772
डेली न्यूज़=>1846
डेल टेलीग्राफ=>1855
डेली स्टैण्डर्ड=>1875
आॅवजर्बर=>1791
संडे टाइम्स्=>1822
न्यूज आॅफ दि वल्र्ड=>1843

No comments:

Post a Comment